जमशेदपुर : जिसने बंगला देश को एक अलग अस्तित्व दिलाने में अहम भूमिका निभाई उन्हीं भारतीयों को उनके देश में पिछले कुछ दिनों से जान गंवानी पड़ रही है। उनके देश में युवाओं को जिंदा जलाकर हत्या की जा रही है जिस पर वहां के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूसुफ मौन धारण किए हुए है जिसे लेकर भारत में आक्रोश व्याप्त है।

आए दिन भारत में उनके खिलाफ प्रदर्शन हो रही है। इसी कड़ी में जमशेदपुर में रविवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद और राष्ट्र चेतना ने संयुक्त रूप से साकची में तिरंगा झंडा और मशाल लेकर सांकेतिक आक्रोश रैली निकाली और साकची गोलचक्कर पहुंच कर बंगला देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बीच सड़क पर उनके झंडे को पैरों से रौंदा फिर उसे जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान परिषद के सदस्य मनोज कुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह से बंगला देश में निर्दोष भारतीयों के साथ कायराना हरकत की जा रही उस पर भारत वासी चुप नहीं बैठेंगे, अगर प्रधानमंत्री युसूफ ने अविलंब भारतीयों पर हमले नहीं रोका तो भारतीय उन्हें मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।






