जमशेदपुर : सिदगोड़ा थानांतर्गत बाबूडीह में एक परिवार के साथ किए गए मारपीट और फायरिंग के मामले में पिस्टल के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना 10 दिसंबर की है, जब श्याम महानंद मुखी, पत्नी मंजू महानंद और गुरुवारी महानंद अपने घर के बाहर बैडमिंटन खेल रहे थे,इसी बीच पड़ोस में रहने वाले राज शर्मा मनोज, सोनू, विकास और बीरू नामता जबरन बैडमिंटन छिनने का प्रयास करने लगे।

इसी दौरान महिलाओं से दुर्व्यवहार करने का विरोध करने पर आरोपियों ने पत्थर से हमला कर महानंद दंपत्ति को घायल कर दिया। यह देख बस्तीवासियो ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास की इस क्रम में बीरू नामता ने फायरिंग कर दी जिसके बाद सभी आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए। इधर घायलों के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर सिदगोड़ा पुलिस ने राज, मनोज और विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि सोनू और बीरू फरार चल रहे थे।जिन्हें बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया और बीरू के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद कर ली गई। जिसके बाद दोनों को आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।






