

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के किसी न किसी थाना क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं घट रही है। जिससे आम जनता में डर का माहौल बनता जा रहा है । मानगो पोस्ट ऑफिस रोड के आदर्श नगर में रहने वाले जितेंद्र पांडे के घर से लगभग दस लाख रुपए के सोने के आभूषण चोरी हो गए । जितेंद्र पांडे ने मामले की जानकारी पुलिस और भाजपा नेता विकास सिंह को दिया सूचना मिलते ही विकास सिंह जितेंद्र पांडे के घर पहुंचकर मामले की जानकारी प्राप्त कर विकास सिंह ने घटना के संबंध में मानगो थाना को दिया । जितेंद्र पांडे ने बताया की दो दिन पूर्व वें अपने भाई के यहा ईस्टप्लान बस्ती गए हुए थे । जब अपने घर लौटे तो मुख्य दरवाजा बंद था बालकोनी का दरवाजा खुला हुआ था। चोर कहां से प्रवेश किया समझ में नहीं आ रहा लेकिन जब कमरे में प्रवेश किया तो देख की अलमीरा खुला हुआ है अलमीरा के अंदर बना लॉकर को खोल कर लॉकर में रखें लगभग दस लाख रुपए के आभूषण डब्बे सहित गायब थे । अपनी जेवरात चोरी होता देख जितेंद्र पांडे की पत्नी मौके में बेहोश हो गई । जितेंद्र पांडे ने बताया मुख्य दरवाजे का ताला बंद रहने के बावजूद चोर अंदर कैसे प्रवेश कर गए समझ से परे हैं । घटनास्थल पर पहुंचे मानगो थाने की पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है ।




