अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में रोगी कल्याण समिति की बैठक कर 24 विभिन्न बिंदुओं पर किया गया प्रस्ताव पारित।

चाईबासा। हरि शर्मा।बुधवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में की गई। जिसमें प्रमुख ज्योति सिजुई, सीओ गिरजानंद किस्कू, कार्यपालक पदाधिकारी राहुल यादव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमन शर्मा समेत एनजीओ और समाजसेवी मौजूद थे। बैठक में 24 बिंदुओं पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। अस्पताल का पुराना भवन जर्जर हो गया है, उसे मरम्मती करने, अस्पताल के विभिन्न विभागों में रोगी कल्याण समिति से बैटरी की खरीदारी करने, अस्पताल में आवश्यक अनुसार प्लास्टिक टेबल चेयर, बड़ा दरी की खरीदारी करने, कंप्यूटर ऑपरेटर की मानदेय बढ़ाने, उप स्वास्थ्य केंद्र हाथिया में आयुष्मान मित्र का पदस्थापन करने, चादर व मच्छरदानी की खरीदारी करने, पुराना अस्पताल के विभिन्न मुख्य यूनिट में सीसीटीवी कैमरा लगाने, डाटा ऑपरेटर का 5 प्रतिशत मानदेय वृद्धि करने, गर्भवती माता को आयुष्मान भारत के मध्य से दवा मेडिकल उपकरण की व्यवस्था करने, एक्स-रे मशीन के साथ-साथ टेक्नीशियन की व्यवस्था करने, अस्पताल के अंदर नाली का निर्माण करने जैसे कई बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर समाजसेवी केशव मिश्रा, अस्पताल के प्रधान लिपिक पवन कुमार, अकाउंटेंट रवि भूषण सिंह, एकजुट संस्था के पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद थे।




