जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित खान बिल्डिंग के बंद घर में चोरों ने धावा बोल दिया हालांकि चोरी को अंजाम देते तीन चोरों को लोगो ने धड़ दबोचा और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना सुबह साढ़े 7 बजे अखिलेश दुबे के घर में घटित हुई,जब परिवार वाले बेटे की शादी की तैयारी को लेकर गांव हुए हुए थे। बंद घर को देख तीन नकाब पोश चोर घर का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किए और अलमीरा और बक्से में रखे सारे जेवर और रुपए समेट लिए, जिनकी तस्वीर सीसीटीवी में भी कैद हो गई।

लेकिन इसी बीच बिल्डिंग के मालिक और आस पड़ोस के लोगों को शक होने पर सभी अखिलेश के घर पहुंचे जिन्हें देख चोर भागने लगे जिन्हें लोगों ने पकड़कर जमकर पिटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि तीनों चोर नशेड़ी है और मौका पाकर बंद घरों में चोरी करते है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए तीनों चोर से पूछताछ कर रही है।




