जमशेदपुर : जमशेदपुर झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन बिस्टुपुर के सर्किट हॉउस सभागार मे की, उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के साथ साथ पुरे झारखण्ड मे अपराध का ग्राफ काफी बढ़ा हुआ है, यंहा केवल ट्रांसफर पोस्टिंग हो रही है, अपराधियों का हौसला पुरे झारखण्ड मे बढ़ा हुआ है, राज्य मे हर जिला मे आपराधिक घटनाओ मे बढ़ोतरी हो रही है, पुरे राज्य मे अपराधी बेलगाम हो चुके है, हत्या, लूट चोरी का ग्राफ काफी बढ़ा हुआ है,

राज्य मे पुलिस साही ढंग से काम नहीं कर रही है, जिस कारण अपराधी किसी भी घटना को आसानी से अंजाम दे रहें है, उन्होंने झारखण्ड सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य सरकार केवल बालू, कोयला, खनीज की लूट मे लगी हुई है, राज्य मे क्या हो रहा है इससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, अंत मे रघुवर दास ने घाटशीला उप चुनाव पर कहा कि घाटशीला झारखण्ड से बाहर नहीं है, इस बार जनता घाटशीला मे सरकार को सबक सिखाएगी।
रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री, झारखण्ड।




