Advertisements
जमशेदपुर : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार जमशेदपुर पहुंचे,वे साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां जिले के उपायुक्त, एसएसपी और बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने फूलों का गुलदस्ता देकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का स्वागत किया।
Advertisement

जिसके बाद टाटानगर रेलवे स्टेशन से राज्यपाल सर्किट हाउस पहुंचे, जहां कुछ देर रुकने के बाद बहरागोड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए, जिसके उपरांत सरायकेला जिले में एक कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके पश्चात शाम में रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।
Advertisement




