जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत चारखम्बा चौक के समीप जेसीबी के चपेट में आने से बाइक सवार सिदगोड़ा निवासी की मौत हो गई। 28 वर्षीय रमेश टुडू को अनियंत्रित जेसीबी ने अपनी चपेट में ले लिया, घायल अवस्था में युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई, सिदगोड़ा क्रॉस रोड नंबर 10 के रहने वाले 28 वर्षीय रमेश टुड्डू अपनी बाइक से स्टेशन से सुंदर नगर की ओर जा रहा था।

इसी बीच परसुडीह चार खंबा चौक के समीप अनियंत्रित जेसीबी ने बाइक को चपेट में ले लिया जिसमें रमेश टुडू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसे स्थानीय लोगों ने अविलंब सदर अस्पताल लेकर पहुंचें, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में परसुडीह थाना के प्रभारी मोहम्मद फैज अहमद ने बताया कि घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही जेसीबी को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर मृतक के परिजन थाना पहुंच कर मुआवजे की मांग की है।




