जमशेदपुर : जमशेदपुर की सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भुईयांडीह के बाबूडीह स्वर्णरेखा नदी में शुक्रवार को डूबे मनीष का शव चौथे दिन आखिरकार पुलिस ने बरामद कर लिया है इसे लेकर मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है । बता दे कि मृतक की मां दीपा देवी और बहन चंचल कुमारी द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार वे लोग गोविंदपुर में रहते हैं जबकि मनीष बाबूडीह में ही टेंट लाइट साउंड के गोदाम ने रहकर काम करता था। घटना के दिन शाम 5 बजे के लगभग बाबूडीह की रहने वाली सोनम कुमारी ने मनीष को फोन कर नदी किनारे बुलाया जहां पहले से दो अन्य युवती और दो युवक मौजूद थे मनीष कुमार के आने पर सोनम उससे किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगी और नदी में कूद गई जिसे बचाने के लिए मनीष भी नदी में कूदा और फिर वह बाहर नहीं निकला,जबकि युवती को उसके साथियों ने बचा लिया। जिसे पुलिस ने पूछताछ के लिए थाना ले गई।

इधर चौथे दिन मनीष का शव मिलने पर मां और बहन ने युवती सोनम और उसके साथियों पर एक साजिश के तहत हत्या कर नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। मां दीपा का कहना है कि मनीष ,अच्छी तरह से तैरना जानता इस लिए वह नदी में डूब नहीं सकता। उसने आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए फांसी देने की मांग की है




