सरायकेला / (संजीव मेहता) : आवास बोर्ड मुख्यालय राँची में पदस्थापित और एस टाईप कॉलोनी, आदित्यपुर निवासी विनोद कुमार (पिता-स्व विमल कान्त) तथा रीता देवी के पुत्र अभिषेक कुमार ने इंस्टीच्यूट ऑफ चॉर्टड अकाऊंटेट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा आहूत परीक्षा के फाइनल दोनो ग्रुप में सफलता प्राप्त की है। नवंबर-2024 में आहूत इस परीक्षा का परिणाम 26 दिसंबर को देर शाम घोषित हुआ। बता दें कि चार्टेड अकाऊंटेंट्स (सी ए) का कोर्स देश का सबसे प्रतिष्ठित और कठिन कोर्स है।

इससे पूर्व श्री कुमार का एक अन्य पुत्र भी सीए बन चुका है। जिसे जुलाई-2024 में घोषित परिणाम में उतीर्ण घोषित किया गया। अब अपने दूसरे पुत्र के भी सीए बनने के बाद विनोद कुमार और उनकी पत्नी काफी उत्साहित हैं। वहीं, आवास बोर्ड कर्मियों ने भी श्री कुमार उनकी पत्नी तथा पुत्रों को बधाई दी है।




