Author: A K Mishra

Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर में रामनवमी के अवसर पर सार्थक यूथ क्लब द्वारा सेवा शिविर आयोजित किया गया. इस दौरान क्षेत्र में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. क्लब द्वारा आदित्यपुर के रोड नंबर 32 स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास आयोजित इस शिविर में सैकड़ों लोगों की सेवा की गई. आयोजन के दौरान राहगीरों और श्रद्धालुओं के बीच शरबत, चना-गुड़ और टाटा ग्लूकोज का वितरण किया गया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली. कार्यक्रम में RIT थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.…

Read More

रांची : आठ साल की एक मासूम बच्ची के अपहरण और हत्या की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। वारदात के बाद बच्ची के शव को एक ड्रम में छिपा दिया गया, जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस इस मामले में आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह कई गंभीर अपराधों में वांछित था। पुलिस को मिले सुरागों के आधार पर आरोपी का पता लगाया गया। जब उसे पकड़ने की कोशिश की गई, तो उसने बच निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस और आरोपी के…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर में शनिवार को शाम साढ़े छह बजे से धूमधाम से अखाड़ों से जुलूस निकलना शुरू हुआ. जो रात 11 बजे तक प्रदर्शन और शोभायात्रा करते रहे. इस दौरान नगर निगम के मेयर संजय सरदार और डिप्टी मेयर अंकुर सिंह विभिन्न सेवा शिविरों में उपस्थित होकर रामभक्तों की सेवा की. शेरे पंजाब चौक पर आशीर्वाद इलेक्ट्रिकल और माया बोरबेल की ओर से शिविर लगाया गया, जबकि शेरे पंजाब में ही दूसरी ओर रियल हिंदू टाइगर के लड़कों ने शिविर आयोजित कर रामभक्तों और राहगीरों की सेवा की. जिसमें कृष्ण गोपाल पिंटू, मदन कुमार, मिलन अग्रवाल, कृष्णा…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : ब्रह्मर्षि युवा मंच सरायकेला ने रामभक्तों के लिए आकाशवाणी चौक पर सेवा शिविर लगाकर रामभक्तों की तन मन धन से सेवा की. समाज के लोगों द्वारा शर्बत, चना, लस्सी, आइसक्रीम रामभक्तों में बांटा गया. सेवा शिविर का आयोजन समाज के युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रियरंजन और कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में लगाया गया था. जिसमें समाज के गणमान्य प्रेम कुमार निर्मल, महासचिव अशोक कुमार सिंह, रामविचार राय, आरपी चौधरी, वीरेंद्र तिवारी, अरविंद कुमार सिंह, सीनू सिंह, सौरभ निर्मल आदि सक्रिय रूप से मौजूद रहे. बता दें कि समाज की युवा मोर्चा के द्वारा…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर में रामनवमी के पावन अवसर पर आज सार्थक यूथ क्लब द्वारा सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है. क्लब की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, यह सेवा शिविर आज दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रोड नंबर 32 स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास लगाया जाएगा. आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस पुण्य कार्य में शामिल होने की अपील की है. क्लब के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : आरआईटी थाना क्षेत्र के त्रिवेणी अपार्टमेंट में आज सुबह एक 30 वर्षीय युवक आशुतोष प्रकाश ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इस घटना की सूचना मिलते हीआरआईटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक किसी निजी बैंक में कार्यरत था घर में उसकी वृद्ध मां हैं. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर ने बजाज ऑटो लिमिटेड की CSR इकाई, बजाज ऑटो फाउंडेशन (BAF) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. जिसके तहत संस्थान परिसर में उसके प्रमुख पहल “बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग (BEST) प्रोग्राम” को लागू किया जाएगा. इस पहल के अंतर्गत, एनआईटी जमशेदपुर में एक समर्पित BEST सेंटर स्थापित किया जाएगा. बजाज ऑटो द्वारा 9 करोड़ रुपये की CSR निवेश राशि के माध्यम से इस केंद्र को अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और उन्नत विनिर्माण के लिए उद्योग-संबंधित अवसंरचना से सुसज्जित किया जाएगा. इस कार्यक्रम का उद्देश्य इंजीनियरिंग छात्रों की रोजगार क्षमता…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : श्रीश्री बजरंगबली अखाड़ा समिति धीराजगंज में रामनवमी के मौके पर बजरंगी फताका का ध्वजारोहण किया गया. श्री हनुमानजी की पूजा अर्चना के बाद शाम में अतिथियों का सम्मान पगड़ी और अंगवस्त्र देकर किया गया. इस मौके पर अतिथि के रूप में जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता ओम प्रकाश, पूर्व डीएसपी सरयू पासवान, सुग्रीव मुखी आदि शामिल हुए. मौके पर डंके की चोट पर करतबी युवकों ने करतब दिखाए. सभी अतिथियों का सम्मान अखाड़ा कमेटी के लाइसेंसी देवांग चंद्र मुखी ने किया. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष मनीष मुखों, महासचिव अरूण यादव, आतंग मुखी, अंगद सिंह…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता) : सरायकेला-खरसावाँ जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पातकुम पुलिया के नीचे करकरी नदी से 14 मार्च 2026 को बरामद युवक के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मृतक की पहचान आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहिनी निवासी सूरज यादव उर्फ गोलू यादव के रूप में हुई थी. इस मामले में मृतक के पिता राम सुरेश राय के लिखित आवेदन पर ईचागढ़ थाना कांड संख्या 11/2026 के तहत अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चांडिल के नेतृत्व में…

Read More

Saraikela (संजीव मेहता):आदित्यपुर एस टाइप कॉलोनी स्थित श्री श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में रामनवमी का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है. इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और संकटमोचन हनुमान के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. धार्मिक अनुष्ठान के संपन्न होने के बाद अखाड़ा समिति की ओर से विधि-विधान से बजरंगबली का भव्य झंडा स्थापित किया गया. उत्सव के दौरान सेवा भाव का प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच लड्डू, हलवा और चने का प्रसाद वितरित किया गया. रामनवमी के विशेष…

Read More