Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : ब्रह्मर्षि युवा मंच सरायकेला ने रामभक्तों के लिए आकाशवाणी चौक पर सेवा शिविर लगाकर रामभक्तों की तन मन धन से सेवा की. समाज के लोगों द्वारा शर्बत, चना, लस्सी, आइसक्रीम रामभक्तों में बांटा गया. सेवा शिविर का आयोजन समाज के युवा मोर्चा के अध्यक्ष प्रियरंजन और कार्यकारी अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में लगाया गया था.
Advertisements
Advertisement

जिसमें समाज के गणमान्य प्रेम कुमार निर्मल, महासचिव अशोक कुमार सिंह, रामविचार राय, आरपी चौधरी, वीरेंद्र तिवारी, अरविंद कुमार सिंह, सीनू सिंह, सौरभ निर्मल आदि सक्रिय रूप से मौजूद रहे. बता दें कि समाज की युवा मोर्चा के द्वारा लगातार दूसरे वर्ष रामनवमी के मौके पर रामभक्तों के लिए सेवा शिविर लगाया गया था.






