
Jharkhand
- पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई हुए घायल, चालक मौके से हुआ फरार.
- टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, फिर चला चापड़ तीन घायल।
- प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं लग रहे हैं बालू माफियाओं पर लगाम, दे रहे हैं प्रशासन को खुलेआम चुनौती।
- सापड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का जनहित याचिका दायर अधिवक्ता ओमप्रकाश ने किया निरीक्षण, साइट इंचार्ज ने बताया 3 महीने में काम होगा पूरा
- चांडिल डैम विस्थापितों के मुद्दों पर प्रशासक कार्यालय में बैठक, विस्थापित के मांगों का 19 सूत्री ज्ञापन विधायक ने प्रशासक को सौंपा
- चक्रधरपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लाखों की चोरी, आईफोन, लैपटॉप और महंगे स्मार्टफोन लेकर फरार हुए बदमाश
- डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
- केरेडारी में पुलिस-राहुल दुबे गिरोह के बीच हुई मुठभेड़: राहुल दुबे गैंग के 2 धराए, एक घायल.
Author: A K Mishra
Saraikela (संजीव मेहता) : एनआईटी जमशेदपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने 30 अप्रैल 2026 को जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल लिमिटेड का दौरा किया. यह भ्रमण Dr. B. Ramachandra Reddy और Dr. Deepak Rai के समन्वय में आयोजित किया गया. इस दौरान छात्रों को इंडस्ट्री 4.0 के अंतर्गत आधुनिक विनिर्माण में उपयोग होने वाली उन्नत तकनीकों जैसे इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और डेटा एनालिटिक्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई. छात्रों ने स्वचालित असेंबली लाइनों, रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम और स्मार्ट प्रोडक्शन प्रक्रियाओं…
जमशेदपुर :एमजीएम अस्पताल में पानी की किल्लत होने से मरीज के परिजनों के बीच समस्या उत्पन्न हो गई है उन्हें मजबूरन अस्पताल के बाहर से पानी लाना पड़ रहा है. वैसे तो बिना पानी की व्यवस्था किये ही अस्पताल को शुरू कर दी गई थी लेकिन बाद में बोरिंग के माध्यम से वार्डों में पानी सप्लाई की गई.. इधर गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रबंधन की ओर से टैंकर की व्यवस्था भी की गई जिसके द्वारा पानी स्टोर किया जा रहा है लेकिन मरीज और परिजनों की संख्या को देखते हुए या पूर्ण रूप से व्यापक नहीं है.…
रांची: झारखंड में सक्रिय कुख्यात गैंगस्टरों के खिलाफ अब सीआईडी ने सख्त रणनीति तैयार कर ली है। विदेशों में बैठकर आपराधिक नेटवर्क चला रहे अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। सीआईडी की विशेष टीम इन गैंगस्टरों की पूरी जानकारी जुटा रही है और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से उन्हें भारत लाने की प्रक्रिया पर काम कर रही है। सीआईडी की प्राथमिक सूची में प्रिंस खान, राहुल दुबे और राहुल सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रत्यर्पण की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। इसके लिए विभाग में…
जमशेदपुर:शहर के लिए गर्व का पल लेकर आईं सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा शांभवी तिवारी ने आईसीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा में इतिहास रच दिया है। शांभवी ने बायो साइंस स्ट्रीम में 100% अंक हासिल कर पूरे देश में टॉप किया है। शांभवी की इस असाधारण उपलब्धि से न सिर्फ उनके स्कूल और परिवार में जश्न का माहौल है, बल्कि पूरे जमशेदपुर का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने शांभवी की मेहनत और लगन की सराहना की है। इस सफलता पर पूरे शहर में खुशी की लहर है और उन्हें बधाइयों का…
पटमदा :भारत की जनगणना 2027 जो 15 मई 2026 से शुरू प्रथम चरण के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया अंचलाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई एवं जनगणना जैसे महत्वपूर्ण विषय जिसमें जनसंख्या लिंगानुपात आयु धर्म आर्थिक गतिविधि आवास प्रवसन परिसीमन इत्यादि की महत्ता की जानकारी दी गई।
Saraikela (संजीव मेहता) : उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर आज राजनगर थाना के समीप सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो की उपस्थिति में विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच की गई तथा बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध विधिसम्मत जुर्माना अधिरोपित किया गया. साथ ही संबंधित चालकों को हेलमेट प्रदान करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया..अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने यातायात नियमों के अनुपालन के…
Saraikela (संजीव मेहता) :उपायुक्त सरायकेला खरसावां नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुधीर रंजन द्वारा आज सरायकेला बाजार क्षेत्र में खुदरा एवं थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान एक्सपायर्ड एवं बिना लेबल वाले खाद्य पदार्थों की सघन जांच की गई. एक दुकान में एक्सपायर्ड नारियल पानी पाए जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट करते हुए संबंधित दुकानदार पर ₹2000 का जुर्माना लगाया गया. वहीं, एक अन्य थोक विक्रेता के गोदाम में गंदगी एवं बिना लेबल के खाद्य सामग्री पाए जाने पर ₹2000 का जुर्माना लगाया गया. जांच अभियान के क्रम में…
Saraikela (संजीव मेहता) : भारत सरकार के माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) मिनिस्ट्री ने 29 अप्रैल 2026 को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर, आदित्यपुर में आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (ASIA) के साथ एंटरप्रेन्योर अवेयरनेस और स्पेशल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम (EA&SVDP) ऑर्गनाइज़ किया. इस प्रोग्राम का मकसद नेशनल SC-ST हब (NSSH) स्कीम समेत भारत सरकार के MSME मिनिस्ट्री के अलग-अलग इनिशिएटिव के बारे में अवेयरनेस फैलाना था. प्रोग्राम का मकसद मौजूदा और नए एंटरप्रेन्योर्स में नेशनल SC-ST हब स्कीम के बारे में अवेयरनेस बढ़ाना था, ताकि सेंट्रल मिनिस्ट्री, डिपार्टमेंट और CPSE को पब्लिक प्रोक्योरमेंट पॉलिसी के तहत ज़रूरी 4% प्रोक्योरमेंट पूरा करने…
गम्हरिया: टाटा स्टील, गम्हरिया के दुगधा यूनिट (जूम बल्लभ स्टील) में दोपहर करीब 2 बजे सूखी झाड़ियों में आग दहक उठी। तेजी से आवासीय घरों की ओर पसरते आग की लपटों के बारे में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सिक्युरिटी कंट्रोल रुम में सूचित करने के बावजूद एहतियातन अग्निशमन गाड़ी भेजने में प्रबंधन द्वारा रुचि नहीं दिखाई गई। कम्पनी की चाहरदिवारी से सटे घर में ट्यूशन पढ़ रहे बच्चों ने बाल्टी से पानी ला- लाकर आवासीय क्षेत्र में आग के फैलाव को बुझाया, जबकि आग की लपटें दूसरे छोर में दहकती रही। घटना के सम्बन्ध में आमडीह (दुगधा) निवासी सह झामुमो नेता…
जमशेदपुर: शहर में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, वहीं कई इलाकों में ओलावृष्टि (बर्फबारी) भी देखने को मिली। मौसम के इस बदले रूप से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज हवा और ओलों ने जनजीवन को कुछ समय के लिए प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं, जिससे आवागमन बाधित हुआ। अचानक आई बारिश और ओलावृष्टि से बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर…