
Jharkhand
- पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई हुए घायल, चालक मौके से हुआ फरार.
- टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, फिर चला चापड़ तीन घायल।
- प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं लग रहे हैं बालू माफियाओं पर लगाम, दे रहे हैं प्रशासन को खुलेआम चुनौती।
- सापड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का जनहित याचिका दायर अधिवक्ता ओमप्रकाश ने किया निरीक्षण, साइट इंचार्ज ने बताया 3 महीने में काम होगा पूरा
- चांडिल डैम विस्थापितों के मुद्दों पर प्रशासक कार्यालय में बैठक, विस्थापित के मांगों का 19 सूत्री ज्ञापन विधायक ने प्रशासक को सौंपा
- चक्रधरपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लाखों की चोरी, आईफोन, लैपटॉप और महंगे स्मार्टफोन लेकर फरार हुए बदमाश
- डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
- केरेडारी में पुलिस-राहुल दुबे गिरोह के बीच हुई मुठभेड़: राहुल दुबे गैंग के 2 धराए, एक घायल.
Author: A K Mishra
रांची : सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के साथ अपराध के नए तरीके भी सामने आ रहे हैं। हाल के दिनों में हनी ट्रैप गैंग की सक्रियता तेजी से बढ़ी है, जो खासकर युवाओं और अकेले रहने वाले लोगों एवं अन्य लोगों को निशाना बना रहे हैं। ये गिरोह फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से पहले दोस्ती करते हैं, फिर धीरे-धीरे भावनात्मक संबंध बनाकर अपने जाल में फंसा लेते हैं। हनी ट्रैप का तरीका बेहद सुनियोजित होता है। पहले आकर्षक प्रोफाइल के जरिए संपर्क किया जाता है, फिर मीठी-मीठी बातों से विश्वास जीता जाता है। इसके बाद मिलने…
जमशेदपुर : उप विकास आयुक्त जमशेदपुर के ज्ञापन 705 दिनांक 30 4 2026 के आलोक में जिला में बन रहे विभिन्न प्रकार के आवासों का निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 2 5.2026 को पटमदा प्रखंड में प्रशिक्षण समन्वयक पीएमएवाई जी के द्वारा प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार दास, समाजसेवी विश्वनाथ महतो के साथ संयुक्त रूप से महुलबना पंचायत एवं कमलपुर पंचायत में लंबित आवासों का निरीक्षण किया गया एवं संबंधित लाभुकों से बातचीत कर काम अवरोध का कारण पूछा गया। यह स्पष्ट हुआ कि पंचायत सेवक के द्वारा ठीक ढंग से मॉनिटरिंग नहीं करने के कारण एवं…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में शनिवार को निर्माणाधीन जयसवाल एंटरप्राइजेज प्लांट में काम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ऊंचाई पर काम कर रहे दो मजदूर अचानक नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद कार्यस्थल पर अफरा-तफरी मच गई और काम कर रहे अन्य मजदूरों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूर करीब 20 फीट ऊंचाई पर निर्माण कार्य में लगे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे जा गिरे। गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों की मदद…
Saraikela (संजीव मेहता) : वार्ड 17 के जय प्रकाश नगर में दिनदहाड़े इन्वर्टर की बैटरी चोरी करते एक युवक को लोगों ने पकड़ा है और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है. युवक जयप्रकाश उद्यान निवासी मंजू मिश्रा के यहां इन्वर्टर की बैटरी की चोरी कर रहा है. युवक की पहचान स्वर्गीय चीकू सिंह का बेटा रौशन नाम के रूप में हुई है जो वार्ड 17 के ही 6 LF के 6 नम्बर फ्लैट में रहता है. बताया जाता है युवक नशे का आदी है. एह इसके पूर्व में भी चोरी छिनतई जैसे कई वारदात को अंजाम दे चुका है.
Saraikela (संजीव मेहता) : मई दिवस के पावन अवसर पर आदित्यपुर रेलवे संस्थान परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों में सामाजिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था. उपस्थित अतिथियों में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह एवं वार्ड संख्या 27 की वार्ड प्रमुख रिंकी कुमारी शामिल रही. जबकि सम्मानित अतिथियों में रेलवे के सहायक कार्मिक पदाधिकारी पी. किरण एवं वेलफेयर इंस्पेक्टर बी.पी. सिंह भी मौजूद रहे. अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए…
जमशेदपुर :जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने शुक्रवार को बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मुख्य गेट जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने बिल्डर और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा अपनी समस्याओं को जल्द दूर करने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि अपार्टमेंट में लंबे समय से बिजली, पानी और लिफ्ट जैसी जरूरी सुविधाएं सही ढंग से उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। निवासियों…
स्थाईकरण की मांग को लेकर एमजीएम अस्पताल के 200 कर्मचारियों ने सरकार की बेरुखी के खिलाफ किया प्रदर्शन
जमशेदपुर: कोल्हान का सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम के सफाई कर्मचारियों ने मजदूर दिवस के अवसर पर स्थाईकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं एमजीएम अस्पताल अस्थाई सफाई कर्मचारी संघ के सचिव रवि नामता और अन्य कर्मचारियों ने जानकारी देते बताया कि वे लोग लगभग 20 से 30 साल से अस्पताल में सफाई का काम कर रहे हैं इतना तक की कोरोना काल में भी जान जोखीम में डालकर अपनी सेवा दी है, लेकिन उन्हें स्थाई नहीं किया गया जिसे लेकर कई बार सरकार का ध्यान भी आकर्षित कराया लेकिन उनकी बातों को अनसुनी…
Saraikela (संजीव मेहता) : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (मई दिवस) के अवसर पर आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन (CITU) द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान सूरज मोड़ और टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग को यूनियन के लाल झंडों से पाट दिया गया. मजदूरों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और औद्योगिक क्षेत्र में विशाल बाइक जुलूस निकालकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया. यूनियन द्वारा जेनिथ फोर्ज और प्रभात कारखाना के गेट पर झंडोत्तोलन किया गया, जिसके बाद एक सभा का आयोजन हुआ. सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष मंटू मिश्रा ने मई दिवस के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला.…
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत दिनांक 01.05.2026 को प्रातः लगभग 05:30 बजे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान कपाली थानेदार धीरंजन कुमार द्वारा चलाए जा रहा था। इसी बीच पुलिस को एक संदिग्ध लक्जरी वाहन Mahindra XUV700 तेज गति एवं खतरनाक तरीके से भागता हुआ नजर आया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डैमडूबी में घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोकने में सफलता हाथ लगी । वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 04 गोवंशीय पशु लदे पाए गए। प्रारंभिक जांच में यह मामला अवैध परिवहन से जुड़ा प्रतीत हुआ, जिसमें किसी संगठित सिंडिकेट…
Saraikela (संजीव मेहता) : लघु उद्योग विकास बैंक ऑफ इंडिया (सिडबी) ने उद्योग संघों के विकास (डीआईए) की योजना की शुरुआत की है. जिसका उद्देश्य एमएसएमई समूहों का प्रतिनिधित्व करने वाले उद्योग संघों को मजबूत करके उन्हें सशक्त बनाना है. इसमें पूरे देश से कुल 15 उद्यमी संगठनों को शामिल किया गया है, जिसमें झारखंड से एकमात्र आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्री एसोसिएसन (एशिया) को इस योजना के लिए चयनित होने का सम्मान प्राप्त हुआ है. जिसका उद्देश्य उद्योग संघों को महज प्रतिनिधियों से बदलकर परिवर्तन और नवाचार के उत्प्रेरक के रूप में स्थापित करना है. इससे प्रौद्योगिकी, डिजिटल उपकरणों और बैंक…