सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के एएसआई अख्तर अंसारी का स्थानांतरण इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। चौक-चौराहों से लेकर पुलिस विभाग के भीतर तक उनके ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, अख्तर अंसारी कुछ वर्ष पूर्व कपाली ओपी से आदित्यपुर थाना स्थानांतरित होकर आए थे। इसके बाद उनका पुनः कपाली में स्थानांतरण हुआ। बताया जाता है कि कपाली से उन्हें लगभग दो माह पुलिस लाइन में रहे। फिर लगभग दो माह बाद फिर,उनकी वापसी कपाली में हो गई, और एक बार फिर इनका तबादला अब कपाली से आदित्यपुर थाना हुआ है।

लगातार कपाली आदित्यपुर हो रहे इन स्थानांतरणों को लेकर लोगों के बीच कई सवाल उठ रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ विभागीय स्तर पर भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर एक ही पदाधिकारी का बार-बार सीमित क्षेत्रों के बीच स्थानांतरण किन परिस्थितियों में किया जा रहा है। कुछ कर्मचारी और पदाधिकारी, नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर, विभागीय रीडर और प्रक्रिया को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।





