Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट से जुड़े एक मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सालडीह बस्ती निवासी सुभाष प्रमाणिक (48 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था.
Advertisements
Advertisement

लगातार तलाश के बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी. इसी बीच आदित्यपुर थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाते हुए उसे दबोच लिया. पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिवत न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है.






