
रांची:- यात्री बस में अपराधीयो द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिए जाने से व्यापारी एवं यात्रियों में खौफ एवं डर का माहौल बन रहा है। कोलकाता से राॅंची आ रही बस में चार अपराधियों द्वारा दिए गए हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम से डर और खौफ का माहौल यात्रियों और व्यापारियों में बनता जा रहा है। सुबह दशम फॉल थाना क्षेत्र के नावाडीह के पास अपराधियों ने लूटपाट की घटना के अंजाम दिया है। जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर शिवम बस में सवार कई यात्री कारोबारियों से करीब 18 लाख लूटकर जंगल की ओर भाग गये। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक लूट के दौरान चाकू से यात्रियों पर हमला किया गया।जिसमें एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे बुंडू के ट्रॉमा सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही अपराधी व्यापारियों पर नजर और आने जाने की गतिविधियों पर निगाहे रखकर घटना को यात्री बस में अंजाम दे रहे हैं। जिससे यात्रा करने वाले व्यापारियों और यात्रियों में खौफ और दहशत का माहौल बनता जा रहा है।




