Advertisements
जमशेदपुर : आंध्रा एसोसिएशन कदमा के नए कमेटी के 90 दिनों के कार्यकाल का आम सभा परिसर के सभागार में आयोजित किया गया। संगठन के नियमावली के अनुसार 3 वर्ष में एक बार नई कमेटी का गठन के बाद उस कमेटी को 3 महीने के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत करना होता है,इसी उपलक्ष्य में यह आम सभा आयोजित की गई। जिसमें इस वर्ष से अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में नर्सरी क्लास की शुरुआत करने, हिंदी माध्यम को उच्च विद्यालय करने, तेलुगू क्लासेस और कर्नाटक संगीत की शिक्षा मुफ्त में देने और दक्षिण भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का फैसला लिया गया।
Advertisement

साथ ही इन तीन महीनो मे जर्जर ऑडिटोरियम का जीर्णोद्वार करने की भी जानकारी दी गई इस मौके पर संगठन के काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे।
Advertisement




