Advertisements
जमशेदपुर : बिरसा सेना झारखंड की ओर से बिरसानगर के बिरसा सेवा दल मैदान में झारखंडी युवा महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम एक शाम झारखंडी एकता के नाम से आयोजित की गई जिसमे उपस्थित गणमान्य लोगो के द्वारा सामाजिक एकजुटता, राजनीतिक चेतना और आर्थिक मजबूती पर चर्चा की गई। इसका उद्देश्य लोगो को यह बताना की झारखंड के वर्तमान परिवेश में आदिवासियों की जमीन को लूट कर दूसरे को हस्तांतरित किया जा रहा है।
Advertisement

वही बांग्लादेशी घुसपैठ भी एक ज्वलंत मुद्दा है जिसे सिर्फ राज्य सरकार ही नहीं केंद्र सरकार भी इसके लिए दोषी है दोनों ही सरकार इन मुद्दों को अनदेखी कर इसे रोक पाने में असफल है इसलिए आदिवासियों को एकजुट होने की आवश्यकता है।इस मौके पर स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
Advertisement




