जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि कोविड इंजेक्शन की वजह से आज कई लोग आकारण हृदयघात से मौत के गाल में समा जा रहे हैं। ये बातें तब उन्होंने कहीं जब बीते दिन जमशेदपुर के सोनारी स्तिथ दोमुहानी में एक भव्य और आकर्षक मुख्य द्वार का कार्य अंतिम चरण में है उसका निरीक्षण करने मंत्री बन्ना पहुंचे थे जहां कही सवालों के बीच उनसे यह पूछ लिया गया था कि भाजपा जे सी सी सी जी एल परीक्षा लीक और उत्पाद बहाली पर आरोप लगाते हुए सवाल उठा रही है। इसी का जवाब देते हुए मंत्री बना गुप्ता ने कहा कि उनका काम ही है नॉरेटिव सेट करना, झारखंड सरकार कुछ भी अच्छा करती है तो उनके पेट में दर्द हो जाता है।

इसी के साथ उन्होंने सवाल उठाते हुए बयान दिया कि करोना काल में बिना आई सी मार्क और अनुमति के लोगो को कोविड़ इंजेक्शन लगाया था उसी का दुष्परिणाम है की वर्तमान समय में कम उम्र के बच्चे और युवा चलते-चलते, खेलते खेलते उनकी हार्ट अटैक से मौत हो जा रही है जो काफी दुखद है, इस पर कोई टिप्पणी उनके द्वारा नहीं आती है लेकिन जब झारखंड सरकार जनमानस के लिए कुछ अच्छा करना चाहती है तो इनके बीच समस्या उत्पन्न होने लगती है।झारखंड सरकार बाते करना नही बल्कि काम करने में विश्वास रखती है और वो राज्य के लिए अच्छा कार्य कर रही है।




