Advertisements
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा 28 नंबर रोड की रहने वाली 29 वर्षीय प्रीति देवी की संदिग्ध मौत के मामले में पांच दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से परिवार वालो ने एसएसपी से भेंट कर न्याय की गुहार लगाते हुए दोषी ससुराल के खिलाफ कारवाई करने की मांग की है परिवार वालो का आरोप है की घटना के दिन पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया लेकिन सास ससुर सहित परिवार के अन्य सदस्य अभी भी खुलेआम घूम रहे है।
Advertisement

जबकि मृतका द्वारा छोड़े गए पत्र में ससुराल के सभी सदस्यों की नाम अंकित कर प्रताड़ित करने का जिक्र किया गया है बावजूद उन पर करवाई नही की गई परिवार वालो ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए परिवार के अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है।
Advertisement




