जमशेदपुर : सदन में अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने पूरे देश के जिला मुख्यालय एवं प्रखंड कार्यालय में अंबेडकर सम्मान मार्च निकाला गया। इसी क्रम में जमशेदपुर के पुराना कोर्ट के समीप अम्बेडकर चौक से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली गई।इससे पूर्व अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया, वहीं अमित शाह और भाजपा के खिलाफ नारे बाजी की,इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बालमुच्चू ने घटना की निंदाकृते हुए कहा कि सदन में अडानी के खिलाफ कांग्रेसियों को अपनी बात रखने नहीं दिया जाता है.

जब इसका प्रतिरोध किया गया तो अमित शाह ने डॉ अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगे और कांग्रेसियों के साथ मारपीट की गई जब इसके विरोध किया गया तो भाजपाइयों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर मुकदमे दर्ज करा दिए गए जिसका पूरे देश में विरोध हो रहा है। इसे लेकर कांग्रेस ने अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है और चेतावनी दी है कि जब तक इस्तीफा और माफी नहीं मांगते तब तक कांग्रेस देश भर में आंदोलन जारी रखेगा।




