Advertisements
जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र में उस वक्त स्वर्णरेखा नदी घाट के किनारे भीड़ लग गई । जब एक अधजला शव स्वर्णरेखा घाट पर नदी किनारे देखा गया। अधजला शव मिलने की सूचना पूरे क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरह फल गई। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गया। जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में वर्कर्स कॉलेज स्वर्णरेखा नदी घाट के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ है।
Advertisements
Advertisement
समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
मृतक के विषय में अभी तक किसी प्रकार की जानकारी समाचार लिखे जाने तक नहीं मिल पाई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।






