Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर की जनता है जो जनादेश दिया है उसमें अब अगली जंग डिप्टी मेयर की है. देखना लाजिमी होगा कि अब कौन बनेगा डिप्टी मेयर ? वैसे जो भी दावेदार हैं वे पार्षदों से संपर्क साधने में लग गए हैं. वैसे तो कई दावेदार हैं लेकिन सत्ता के गलियारे में जिनकी चर्चा है उनमें पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के भतीजे अंकुर सिंह, पूर्व मेयर विनोद कुमार श्रीवास्तव की पुत्रवधू अमृता श्रीवास्तव, बास्को बेसरा की पुत्री और पहली बार वार्ड 8 से पार्षद बनी मोना बेसरा और वार्ड 6 के पार्षद धनंजय गुप्ता के साथ वार्ड 16 से चौथी बार पार्षद बनी राजरानी महतो के नामों की चर्चा जोरशोर से चल रही है.

वैसे यह बात भी दीगर है कि डिप्टी मेयर की जंग में पैसे का खेल होगा, लेकिन जिम्मेदार पार्षदों को यह भी देखना मुनासिब होगा कि सत्ता की चाबी किनके हाथों में सौंपे जिससे कि आदित्यपुर नगर निगम का चौतरफा विकास हो और यहां के आम जनता को मूलभूत नागरिक सुविधाएं मुहैया हो सके.




