जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल mgm में अब मरीजों को बाहर से दवा लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी जल्द ही अस्पताल प्रबंधक अमृत फार्मेसी को स्थापित करने जा रही है। इसके लिए अस्पताल के अधीक्षक बलराम झा के पहल पर पिछले दिनों एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी कर ली गई साथ ही स्थल भी चिन्हित कर लिया गया है।यह फार्मेसी अस्पताल के बेसमेंट में स्थापित होगा। इसके आरंभ हो जाने से गरीब मरीजों को महंगी दवा खरीदने से निजात मिलेगी। इसे लेकर अधीक्षक बलराम झा ने बताया कि अक्सर यह देखा जाता था कि अस्पताल में लिखे हुए दवाइयां मेडिकल दुकान में काफी महंगे मिलते है, जिसे कई बार मरीज के परिजन आर्थिक तंगी के कारण नहीं खरीद पाते थे।
ऐसे में उन्होंने यह निर्णय लिया कि जब भी वे अस्पताल के अधीक्षक के पद में आयेंगे अस्पताल में कई नए बदलाव के साथ सबसे पहले सस्ती दवाएं उपलब्ध कराएंगे। वे पद में आते ही सरकार से पत्राचार कर केंद्र सरकार अधिकृत अमृत फार्मेसी को लाने की पहल की। इस फार्मेसी से मरीजों को बाहर के मेडिकल दुकान से 50 से 80 प्रतिशत कम में दवाएं उपलब्ध होगी जिससे मरीजों को काफी आर्थिक राहत मिलेगी।यह फार्मेसी 1901 से कार्यरत है और केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य करती है। अपनी स्थापना के बाद 2015 से 50 से 80% के छूट पर जीवन रक्षक और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है जिससे माध्यम वर्गीय कम आय वाले परिवारों को उपचार लागत में काफी कमी आई है। वर्तमान में दिल्ली और झारखंड के पड़ोसी राज्य उड़ीसा की राजधानी भुनेश्वर के एम्स में यह बखूबी कार्य कर रही है अब जल्द ही जमशेदपुर में भी यह सेवा शुरू हो जाएगी,जहां mgm में इलाजरत मरीज इसका लाभ ले सकेंगे।




