रांची: बोकारो रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक आनंद प्रकाश ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि हमें सूचना दें, हर हाल में करवाई होगी । पुलिस उपमहानिरीक्षक बोकारो रेंज, आनंद प्रकाश ने सख्त लहजे मे थाना प्रभारियों, पदाधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि जो भी पदाधिकारी आम जनता से अच्छे से व्यवहार नहीं करेंगे, कार्यों में लापरवाही करेंगे वे बख्शे नहीं जाएंगे। उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सभी बोकारो रेंज के अधीनस्त पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में क्राइम कंट्रोल करने , अपराधियों पर लगाम लगाने,अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किए गए हैं । अगर ऐसा नहीं होता है तो पदाधिकारियों की कार्यों की समीक्षा कर कार्रवाई की जाएगी। गलत करने वाले ,आम जनता से अच्छे व्यवहार नहीं करने वाले और कार्यो में कोताही बरतने वाले को किसी भी हाल में बक्से नहीं जाएंगे।
उक्त बातें बोकारो रेंज के डीआईजी आनंद प्रकाश ने बातचीत के दौरान जनता से अपील करते हुए कहा कि हमें सूचना दें,अवैध कारोबार पर हर हाल में कार्रवाई होगी, हर हाल में अपराध पर अंकुश लगेंगे, क्राइम कंट्रोल होंगे और अवैध कारोबार बंद होंगे । जिस क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं और चोरी की घटनाएं बढ़ेंगे और अवैध कारोबार होंगे उस क्षेत्र के थाना प्रभारी पर कार्रवाई करते हुए विभागीय करवाई की जाएंगी।




