Advertisements
जमशेदपुर : पिछले दिनों आदिवासी नेता कृष्णा हांसदा द्वारा वीर शहीद निर्मल महतो और सुनील महतो के प्रति आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का आदिवासी समाज ने विरोध जताया है।ये सभी सिटी एसपी से भेंट कर कृष्णा हांसदा के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है,
Advertisement

इनका आरोप है कि कृष्णा हांसदा ने इन दो वीरों के शहादत पर सवाल उठाते हुए समाज को भड़काने और सामाजिक माहौल को बिगाड़ने का साजिश रच रहे है, जिससे झारखंड की जनता का भावना आहत हुई है, दो समाजों के बीच दरार की स्थिति उत्पन्न हो रही है जो विधि व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे लोगों को समाज में रहने का अधिकार नहीं है इन पर कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Advertisement



