
आदित्यपुर : झारखंड की हेमंत सरकार की हिटलरशाही के विरुद्ध भाजपाइयों ने गुरुवार की शाम एस टाइप चौक से जुलूस निकालकर शेरे पंजाब चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। जिसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव कर रहे थे।उन्होंने बताया कि राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार अपने नकारेपन को दूर करने के बजाये अब हिटलरशाही पर उतर आई है. भाजपा विधायकों ने कल दिनांक 31 अगस्त को विधानसभा में जनता की समस्या और बेरोज़गारी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष अपनी बात रखी जो उन्हें नागवार गुजरी. हेमंत सोरेन के इशारे पर कठपुतली विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शलों के द्वारा भाजपा के विधायकों को विधानसभा भवन में क़ैद कर दिया।इस दौरान वहाँ की बिजली काट दी गई. पानी बंद कर दी गई और विधायकों के साथ मार्शलों ने अपमानजनक व्यवहार किया गया. इतने से मन नहीं भरा तो 18 विधायकों को निलंबित कर दिया गया है।
साथ ही राज्य सरकार ने अपने तानाशाही रवैये का परिचय देते हुये असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलते हुये उन्हें गोपीनाथपुर जाने से रोक दिया। इन घटनाओं के ख़िलाफ़ आज संध्या एस टाइप चौक से जुलूस निकालकर शेरे पंजाब चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया है।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणेश महाली, बॉबी सिंह, रमेश हांसदा, ललन तिवारी, सुनील श्रीवास्तव, मधु गोराई, भोगेन्द्र झा, राकेश मिश्रा, बीरेन्द्र सिंह, अनुराग जायसवाल, रीतिक मुखी, अनिशा सिन्हा, कृष्ण प्रधान, देवेश महापत्रा, पंकज कुमार, ललन शुक्ला, बिजय सिंह, कुमुद रंजन, स्वप्निल सिंह, अमन प्रशाद, सुपाल झा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।




