
रांची : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड रांची के द्वारा कारगिल विजय दिवस के 25वें वर्षगांठ के अवसर पर आर डी एस पब्लिक स्कूल नामकुम मे कार्य क्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या मे अभुतपूर्व सैनिक, उनके परिवार, समाजसेवी,, विद्यालय के छात्रों ने स्कूल से नामकुम बाजार ,, सदाबहार चौक होते हुए वापस विद्यालय पहुंचे। विद्यालय हाल में भारत माता के चित्र पर राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्य क्रम का शुरुआत किया। पाँच वीर नारियों,, को परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ए आर सिन्हा व मिसेज सिन्हा ने शॉल ओढ़कर सम्मानित किया। साथ ही कारगिल युध् मे भाग लेने वाले सैनिकों को भी परिषद द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष कर्नल ए आर सिन्हा ने सांसद प्रतिनिधि सह अखिल भारतीय हुमन् राइट्स झारखंड के स्टेट चीफ मनोज कुमार सिंह को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। परिषद द्वारा कारगिल युध् पर वृत चित्र भी दिखाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कारगिल युध् मे भारत की जीत को दुनिया विस्मय से देखती है, किस तरह भारतीय सैनिक 18000 फिट की ऊँचाई पर चढ़कर पाकिस्तान को चित कर दिया। सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह ने कहा कि उन माताओं को जिन्होंने अपने बेटे,, उन बहनो जिन्होंने अपने भाई,, उन पत्नियों को जिन्होंने अपने पति को खोया वैसे सभी परिवार को नमन है,, गर्व है ऐसे वीर सैनिको पर जो देश के लिए अपनी शहादत देने को हमेशा तैयार रहते हैं।
जब सैनिक सरहद पर जागता है तब देश सुरक्षित रहता है।कार्यक्रम का संचालन सूबेदार अरुण झा ने किया। धन्यबाद ज्ञापन सूबेदार ललन ठाकुर ने किया। इस अवसर परप्रशासनिक पदाधिकारी आनंद मोहन ठाकुर,,सरदार झा,,अक्षय मिश्रा,, एन पी सिन्हा, अरुण तिवारी, विकास सिंह,, मीरा देवी, सहित सैक्डो की संख्या में लोग उपस्थित थे।




