
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एक बार फिर जमशेदपुर एसडीओ पारुल सिंह ने अवैध कारोबार के खिलाफ करवाई की है। इस बार उन्होंने जादूगोड़ा के क्रेशर मशीन में छापामारी कर वहां अवैध रूप से कटाई की गई लकडियो को जब्त किया है। मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीओ ने दलबल के साथ जादूगोड़ा के गोपालपुर गांव में संचालित क्रशर मशीन पहुंची जहां जांच में पाया कि अवैध रूप से पेड़ो की लकड़ी की कटाई की जा रही है इसके बाद उन्होंने करवाई करते हुए 15 ट्रैक्टर लड़कियां जब्त की जिसकी कीमत लाखों में है।
वही छापामारी दल को देखकर वहां कार्य कर रहे मजबूर भागने में सफल रहे जबकि क्रेशर मशीन के संचालक बी भगत और उसके पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जारी है। एसडीओ ने सख्त लहजे में कहा की जिले में कहीं भी किसी भी तरह का अवैध कारोबार और नशे के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी।




