Advertisements
Advertisement

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम के नेदाबहड़ा इलाके के हाट (बाजार) में अचानक रामलाल नामक हाथी के पहुंचने से क्रेता और विक्रेताओं में भगदड़ मच गई। दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर भाग गए और लोग अपने सामान छोड़कर जान बचाने में जुट गए। जंगली हाथी के हाट में आने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। नेदाबहड़ा गांव जंगल से सटा हुआ है।
जिससे जंगली जानवरों का गांव में आना कोई असामान्य बात नहीं है, लेकिन हाथी के अचानक हाट में आ जाने से स्थिति और गंभीर हो गई।
Advertisement




