
जमशेदपुर : झारखंड में नशा मुक्ति अभियान एवं सरकार की नई योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड के सचिव मनोज कुमार ने जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर एवं बेलून उड़ाकर जागरूकता रथ को रवाना किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार का प्रयास है कि पूरा प्रदेश नशा मुक्त हो लेकिन यह सिर्फ प्रशासनिक तंत्र या फिर पुलिस के सख्ती से रोका नहीं जा सकता बल्कि इसके लिए आम लोगों को भी जागरूक होना होगा क्योंकि हर चौक चौराहा ,छोटी-मोटी दुकानो के समीप युवा नशा करते देखे जा सकते हैं इसे लोगों के जागरूक होने से ही इसे रोका जा सकता है।
इसी को लेकर जागरूकता रथ को रवाना किया गया जो लोगों के पास जाकर नशा के खिलाफ और उससे होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करेगा। वहीं उन्होंने एक और रथ को रवाना किया यह रथ सरकार की लागू होने वाली नई योजना से संबंधित थी जो शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी ताकि शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी सरकार की इस योजना का लाभ ले सके।




