
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने जिले में योगदान देते ही, सभी अवैध कारोबार बंद होंने की बातें कही थी। इसके लिए सभी थाना प्रभारीयो को सख्त निर्देश दिया गया था । परंतु जिले में अवैध कारोबार सर चढ़कर बोल रहे हैं। बंद होने की बजाय खुलेआम हो रहे हैं, और पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत के आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिसकी वानगी आज जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध कारोबारियों का कानून चलता है यह देखने को मिली. बालू का अवैध परिवहन बदस्तूर जारी है. इसका प्रमाण सोमवार की सुबह तब हुआ जब बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने गौरांगकोचा के पास बाइक सवार एक युवक चोगा निवासी केशव महतो को अपनी चपेट में ले लिया, जो गम्हरिया आरकेएफएल कंपनी के कर्मचारी है। बाइक सवार युवक घायल होकर छटपटाने लगा। उसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है । दुर्घटना के बाद बालू लदे ट्रैक्टर का चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
दुर्घटना के बाद से ही क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है कि, किसका शासन, जिला प्रशासन का ,या अवैध कारोबारी माफियाओं का. लोगों के बीच तरह-तरह के चर्चाएं चल रही है कि पुलिस अधीक्षक के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं स्थानीय थानेदार और कारोबारी माफिया. जिसका जीता जागता उदाहरण देखने को, यह मिल रहा है। देखना अब यह कि जिले के पुलिस अधीक्षक ऐसे संरक्षण देने वाले थानेदारों पर कार्रवाई करते हैं, या यूं ही बालू माफियाओं की बल्ले बल्ले होते रहेंगे।




