
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर में चोरों के वजह से अब आम लोगों की जान सांसत में पड़ रही है। इनका करामत ऐसा है कि घर दुकान तो छोड़िए अब तो बीच सड़क के नाले में लगे जाली को भी चोरी कर ले जा रहे हैं। यह स्थिति बनी है बिरसानगर जोन नंबर तीन रमणी काली मंदिर के समीप में, काली मंदिर के पास ही सड़क के बीच से गुजर रहे नाली के ऊपर जे एन ए सी की ओर से लोहे की जाली लगाई गई थी ताकि समय अनुसार नाली की सफाई की जा सके वही इस पर से ही प्रतिदिन हजारों छोटी बड़ी सभी वाहनों का आवागमन होता है। लेकिन चोरों ने उसे भी नहीं छोड़ा और आधे से ज्यादा लोहे की जाली को चोरी कर ले गए। इसके बाद से ही यह सड़क जानलेवा बन गया है। सड़क से जाली हट जाने कारण आए दिन कई बड़े वाहने या तो उसमें फंस जा रहे हैं या फिर दो पहिया वाहन उसमें गिर जा रहे है।जिससे अब तक 50 से जायदा लोग चोटिल हो चुके है।यह सिलसिला लगातार 2 सप्ताह से ज्यादा समय से चली आ रही है। अधिकतर दुर्घटनाएं रात में ही रही है। वही आधी रोड कट जाने से निरंतर जाम की स्थिति भी बन रही है।आपको बता दे की इस सड़क से होकर लोग रमणी फ्लैट, विजया गार्डन, मोहरदा ,आस्था सिटी और बारीडीह मर्सी अस्पताल की ओर प्रतिदिन हजारों लोग आना जाना करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके बारे में जे एन ए सी को जानकारी दी थी।
विभाग से अधिकारी भी जांच करने आए थे।लेकिन इतने दिन गुजर जाने के बाद भी स्थिति जस की तस है।वही जे एन ए सी के स्पेशल ऑफिसर अरविंद तिर्की ने दूरभाष में जानकारी दी की अभी संज्ञान में आया है जल्द ही जाली लगा दिया जायेगा।फिलहाल वर्तमान में चोरों की बहादुरी के वजह से लोग जान जोखिम में डालकर उस रास्ते से आना जाना करने के लिए मजबूर हो रहे है।




