
सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र मे बुधवार की शाम अचानक आई बारिश में चांडिल के भादुडीह फुटबॉल मैदान में आकाशीय बिजली ठनका गिरा, जिसकी चपेट में 6 लोग आ गए. सभी को बेहोशी की स्थिति की में एमजीएम अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया है. सभी लोग हमसादा गांव के बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सुमित्रा बेसरा 35 वर्ष सुकुमार्डी 28 वर्ष विरास बेसरा 10 वर्ष की मृत्यु हो गई है । सुगी मुर्मू 48 वर्ष इंद्रजीत सिंह 40 वर्ष और गुरु पद सिंह 35 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी है। जिनका इलाज एमजीएम में चल रहे हैं।
घटना के विषय में जानकारी देते हुए भादुडीह निवासी सुखराम सोरेन ने बताया कि सभी आज फुटबॉल मैदान के पास जानवर चराने आये थे, तभी अचानक आई बारिश से बचने के लिए फुटबॉल मैदान में लगे हाट के एक तंबू में घुस आए. उसी तम्बू पर ठनका गिरा जिसके चपेट में सभी 6 लोग आ गए और बेहोश हो गए । इस घटना से पूरे चांडील क्षेत्र सहित गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।




