
जमशेदपुर: 10 जून को बोड़ाम थाना अंतर्गत लायलम जंगल में 24 वर्षीय एक युवक के शव मिलने के मामले में पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक महिला सहित नौ लोगों को हत्या करने का मामले में गिरफ्तार किया है। इसे लेकर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता आयोजित पत्रकारों को जानकारी दी की पटमदा थाना के खेडुआ गांव के रहने वाले राजा राम सोरेन का शव 10 जून को लायलम जंगल में पुलिस ने बरामद की थी। इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम घटित की गई । जिनके द्वारा उद्वेदन करने के दौरान जानकारी मिली की मृतक राजाराम सोरेन का बोडाम थानांतर्गत ग्राम पगदा टोला डांगर की रहने वाली एक महिला मित्र शेफाली माण्डी से मोबाइल और पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चला आ रहा था ।इसी को लेकर 9 जून को दोनों के बीच विवाद होने के बाद मृतक शेफाली के पास उसके गांव पहुंचा जहां दोनों के बीच कहा सुनी होने के बाद शैफाली ने उसके साथ मारपीट करने लगी।
यह देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने भी राजाराम की जमकर पिटाई कर दी जिसमें राजाराम की मौत हो गई यह देख अभियुक्तों ने आनन फानन में उसके शव को लायलम जंगल में ले जाकर फेंक दिया जिसे 10 जून को जंगल गए लोगों ने देखा और पुलिस की सूचना देने के बाद शव को बरामद की थी। इस हत्या के मामले में पुलिस ने कुल 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें महिला मित्र शेफाली सहित आठ युवक मौजूद है जिनके पास से पुलिस ने मोबाइल, बाइक और अन्य सामान बरामद की है और मेडिकल जांच के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




