
रांची: झारखंड के पुलिस विभाग के साथ-साथ अन्य सभी विभागों में भी एक बार फिर ट्रांसफर पोस्टिंग होने का खेल शुरू हो गया है। जिसमें वरीय से लेकर कनीय तक का ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल चल रहा है। सूत्रों और चर्चाओं के अनुसार बड़े पैमाने पर वरीय से लेकर कनीय पदाधिकारी की ट्रांसफर पोस्टिंग माह के अंत तक होने की बातें कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार खासकर झारखंड के कोल्हान के पुलिस विभाग में वरीय से लेकर थानेदार सहित झारखंड के सभी विभागों में बड़े पैमाने पर फेर बदल ट्रांसफर पोस्टिंग होने की चर्चाएं चल रही है। इसका संकेत विगत कुछ दिनों से हो रहे आईपीएस आईएफएस एवं झारखंड प्रशासनिक सेवा की कुछ-कुछ ट्रांसफरों से मिलने लगे हैं।
आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सभी अपने-अपने क्षेत्रो में अपने अनुसार पदाधिकारी के पद स्थापना करवाने के लिए राजनीतिक एवं प्रशासनिक गरियारों के चक्कर लगा रहे हैं।वही सूत्रों के अनुसार झारखंड में पुलिस विभाग सहित झारखंड के सभी विभागों में ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर चर्चाएं सुर्खियों में है। जिसकी चर्चाएं प्रशासनिक एवं राजनीतिक गलियारों में बड़ी तेजी से चल रही है।





