![]()

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह स्तिथ एक कंपनी से चोरी हुई एक स्कूटी के साथ चोर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है थाना प्रभारी फैज अकरम के अनुसार 15 जून को मेरी क्रेन कंपनी के कर्मचारी एवम खासमहल निवासी जसबीर ने कम्पनी के अंदर अपनी स्कूटी खड़ी कर काम में चला गया था जब ड्यूटी समाप्त कर वापस आया तो अपना स्कूटी गायब पाया जिसके बाद अपने स्तर से खोज बिन करने पर कुछ भी पता नही चला तो जसबीर ने 21 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर जांच शुरू की जिसमे पुलिस को गुप्त सूचना मिली की झारखंड बस्ती निवासी राजा प्रसाद के पास चोरी गई स्कूटी राखी हुई है जिसे थाना बुलाकर सीसीटीवी फुटेज से मिलान कराने पर राजा ही चोर निकला जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसमे उसने स्वीकार किया की स्कूटी उसके घर के पास रखी हुई है।
जहां से पुलिस ने स्कूटी बरामद की पूछताछ में यह भी जानकारी मिली की राजा इससे पूर्व भी दो बार चोरी के मामले में जेल जा चुका है. वह हाल ही में जेल से बाहर आया था जिसके बाद फिर से चोरी करने लगा. फिलहाल आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।






