
रांची : रांची के डीपी ज्वेलर्स में हुए लूट कांड को लेकर राजधानी के जेवर कारोबारी में आक्रोश है। शुक्रवार की शाम हुए डीपी ज्वेलर्स में लूट कांड के विरोध में शनिवार को राजधानी रांची में सभी जेवर दुकान बंद रखे गए है। जेवर कारोबारी एकजुट होकर घटना का विरोध कर रहे हैं साथ ही पुलिस को ही अल्टीमेटम दिया है कि दो दिनों के भीतर अपराधियों को गिरफ्तार करें।कारोबारियों ने निकाला मार्चशनिवार को रांची के सभी ज्वेलर्स ने लूट की घटना के विरोध में विरोध मार्च निकाला. सभी व्यवसायी अपर बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के पास जुटे और विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर शहर भर में मार्च किया. ज्वेलर्स का कहना है कि शहर में दो बड़ी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। इससे पहले रांची के पंडरा इलाके में एक ज्वेलर्स से लूट हुई थी और उसमें शामिल अपराधी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं, वहीं अब एक और लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। ज्वेलर्स के मुताबिक अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो वे हर दिन सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।आर्म्स लाइसेंस देने की मांग ज्वेलर्स के समर्थन में विरोध मार्च में शामिल कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा ने कहा कि लूट की घटना में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुमार राजा ने प्रशासन से अपील की है कि सभी ज्वेलर्स को आर्म्स लाइसेंस मुहैया कराया जाए ताकि अपराधियों में उनको लेकर एक खौफ बना रहे।
रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बिरसा चौक के पास स्थित डीपी ज्वेलर्स में शुक्रवार की शाम अपराधियों ने भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया। डकैती के दौरान ज्वेलरी शॉप के मालिक ओम वर्मा को भी गोली लगी है। ओम वर्मा का रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि अपराधियों ने किस तरह से लूट की घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि अपराधी हेलमेट पहनकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसे और घुसते ही उन्होंने बंदूक की नोंक पर लूटपाट शुरू कर दी। अपराधियों ने दुकान में रखे सारे जेवरात और कैश लूट लिए और हेलमेट पहने हुए ही बड़े आराम से फरार हो गए। अपराधी बिरसा चौक स्थित ज्वेलरी दुकान में लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए सभी अपराधी काफी दिनों से रेकी कर रहे थे। जैसे ही पीसीआर वैन बिरसा चौक के पास से दूसरी तरफ बढ़ गई. उसके कुछ ही समय बाद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।






