
जमशेदपुर : जमशेदपुर में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है चोरों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है की आए दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में चोर पुलिस को शिकस्त देकर घटना को अंजाम दे रहे हैं. ऐसी घटना बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 6 में घर में स्प्रे मार कर लगभग 6 लाख की चोरी को अंजाम दिया है. गृह स्वामी चंदन भट्टाचार्य ने बताया कि घर का कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है जिसे लेकर लगभग 5 लाख रुपए नगद रखा हुआ था वही एक से डेढ़ लाख रुपए के जेवरात थी जिसे चोर छत के सहारे घर में प्रवेश किया और चोरी घटना को अंजाम देकर चलते बने चंदन ने आशंका जताई कि घर में पूरा परिवार था चोर स्प्रे का सहारा लेकर घटना को अंजाम दिया है यही कारण है कि रात में कोई भी उठ नहीं सका और सभी सवेरे 7:00 बजे जग पाए इसके बाद चोरी की घटना की जानकारी हुई फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिनके द्वारा आश्वासन देते हुए जांच में जुट गई है।





