
जमशेदपुर : लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज में 7/ 37 झारखंड बटालियन, एन.सी.सी., एल. बी. एस. एम. कॉलेज, जमशेदपुर के कैडेट्स द्वारा नशामुक्ति को लेकर सर्वप्रथम जागरूकता रैली निकाली गई और विभिन्न स्लोगनो के माध्यम से लोगों को नशा से दूर रहने का संदेश दिया गया। तदोपरांत भाषण प्रतियोगिता तथा पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसका विषय “नशीली/ मादक दवाओं की लत का दुरुपयोग” था। भाषण प्रतियोगिता में पांच विद्यार्थियों – गौतम कुमार सिंह, सतरूपा मित्रा, निशा बाग, स्वीटी कुमारी (एन. सी. सी.), रिया कुमारी(एन. सी. सी.) तथा पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम बासो टुडू, द्वितीय चूड़ामुनी हांसदा, जबकि तृतीय में तीन विद्यार्थियों ने जिसमें सोनिया लोहार, स्वीटी कुमारी, सोनिया बासके को प्राचार्य ने पुरस्कृत किया। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने एन.सी.सी. ऑफिसर प्रो. रितु तथा सभी एन.सी.सी. कैडेट्स को नशा मुक्ति जागरूकता को लेकर की गई कार्यक्रमों हेतु बधाई दी और कहा कि नशा ही व्यक्ति के नाश का सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने भारत के धर्म ग्रंथो में नशा से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में श्लोक को कोट करते हुए कहा कि “हृत्सु पीतासो युध्यन्ते दुर्मदासो न सुरायाम्” यानी सुरापान करने या नशीले पदार्थों को पीने वाले अक्सर युद्ध, मार-पिटाई या उत्पात मचाया करते हैं। नशा युवा के विकास के लिए सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने मादक पदार्थ के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। कहा कि युवाओं को नशे से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।वहीं एन.सी.सी. ऑफिसर प्रो. रितु ने भी विद्यार्थियों को नशा न करने की सलाह दी और कहा कि इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी और समाज के सभी व्यक्तियों को नशा और इससे होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराना है।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डा. अशोक कुमार झा ने विद्यार्थियों को नशा से दूर रहने हेतु शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन एन.सी.सी. ऑफिसर प्रो. रितु ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विनय कुमार गुप्ता ने दिया।इस मौके पर वाणिज्य विभाग के डॉ. डी. के. मित्रा, राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार गुप्ता, डॉ. प्रशांत, प्रो. संजीव मुर्मू, प्रो. प्रीति गुप्ता, प्रो. जे. पी. मिश्रा, प्रो. सीमा कुमारी, प्रो. चंदन कुमारी, प्रो. पूजा गुप्ता, प्रो. शिप्रा बोईपाई, प्रो. शिवनाथ शर्मा तथा बड़ी संख्या में छात्र- छात्रा और एनसीसी कैडेट उपस्थित थे।




