
जमशेदपुर : आपातकाल के 50 वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी ने आज काला दिवस मनाया। इस अवसर पर एक जुलूस भी निकल गया और मानगो बड़ा हनुमान मंदिर के पास में एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता अमर बाउरी कर रहे थे।बाद में अमर बाउरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज राहुल गांधी संविधान की प्रति दिखा रहे हैं, जबकि आज से 50 वर्ष पूर्व उनकी दादी ने ही संविधान को तार-तार किया था। मीडिया पर रोक लगाई थी। कांग्रेस पार्टी में ही कई संविधान में बदलाव किया, कई बार राष्ट्रपति शासन लगाया।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आम जनता के बीच यह भ्रम फैला रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी संविधान में बदलाव करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही दो स्थानों पर आरक्षण खत्म किया। ओबीसी और एसटी, एससी का जामिया विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, जो सरकारी संस्था है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने समाज वाद और धर्मनिरपेक्षता को संविधान में जोड़ा।उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि इस बार झारखंड में विधानसभा की पूरी तैयारी है और भाजपा की सरकार बनेगी।




