
रांची : झारखंड सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले जनता के विकास लिए एड़ी चोटी एक कर जनता के लिए सौगातो का पिटारा खोल दिया है। चुनाव से राज्य के विभिन्न जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में विकास की गंगा बहाने के लिए सरकार हर कदम उठा रही है। वहीं विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए सरकार के विकास में रोड़ा अटकाने और विकास को अवरुद्ध करने के आरोप लगाते हुए तीखा, सरकार विपक्ष पर प्रहार कर रही है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सरायकेला खरसावां के राजनगर मे लाभुकों के बीच 167 करोड़ की लागत से 160 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वही जमशेदपुर के मानगो के गांधी मैदान से भी करोड़ का सौगात देते हुए और कई योजनाओं का शिलान्यास कर परिसंपत्तियों का वितरण किया। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने संबोधन में विपक्ष पर तीखे हमले करते हुए कहा कि युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठे आरोप में जेल में बंद किया गया है। बीजेपी पर ये भी आरोप लगाया कि लगातार सरकार को अस्थिर करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। लोकसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद राज्य सरकार का ये पहला कार्यक्रम है। कोल्हान के सरकारी कार्यक्रम के माध्यम से ये बताने की भी कोशिश है कि समाज का अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिले, यदि कोई सरकारी अधिकारी कर्मचारी लापरवाही बरतने का काम करती है तो कारवाई होगी।अब विधानसभा चुनाव में मात्र चार महीने का वक्त बचा है ऐसे में जमीनी धरातल पर सरकार काम करना चाहती । सरायकेला खरसावां की तस्वीर बदलना चाहती है सरकार। चंपाई सोरेन ने युवाओं को लेकर दो योजनाओं की शुरुआत की है एक मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना और मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना। जाहिर सी बात है युवा वोटरों पर पैनी नजर है विधानसभा चुनाव को लेकर।गौरतलब है कि कोल्हान में 14 विधानसभा सीट में 11 पर जेएमएम के पास है। राजनैतिक रूप से संथाल परगना के बाद कोल्हान पर इंडिया घटक दल को मजबूत करने का जिम्मेदारी है। झारखंड के राजनीति में कोल्हान ने अब तक चार मुख्यमंत्री दिए हैं। सिंहभूम लोकसभा सीट पर जेएमएम की जीत ने पार्टी और कैडर को मजबूत किया है।
सीएम चंपाई सोरेन ने 200 युनिट मुफ्त बिजली की बात कर सरकार की नीतियों से जनता को अवगत कराया है। इस मंच से खनिज संपदा की बात की और ये भी कहा कि आदिवासीयों के साथ मूलवासी को भी पक्का मकान दी जाएगी । कोल्हान में चार सरकारी स्कूल भवन का उद्घाटन कर ये साबित की है कि शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार काम कर रही है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ मंत्री सत्यानंद भोक्ता, दीपक बिरूआ के साथ ईचागढ़ की विधायक सविता महतो भी मौजूद थीं। सीएम चंपाई सोरेन ने एक बार फिर इमोशनल कार्ड खेलते हुए कहा कि युवा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बीजेपी ने जेल भेजा है।गौरतलब है सरकार रणनीति के तहत काम करने की योजना बनाई है, ये भी सरकार के कड़ी चुनौती होगी। अब सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत जुलाई महीने में हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी भी राज्य में डब्ल इंजन की सरकार बनाने के लिए रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इतना जरूर कहा जा सकता है कि इंडिया घटक दल एकजुट रहा तो एनडीए के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। सभी अपने-अपने को मजबूत करने के लिए जी जान से लगे हुए हैं।




