
गुवा : सोमवार को बकरीद पर्व को लेकर गुवा पुलिस ने गुवा के विभिन्न जगहों पर फ्लैग मार्च निकाल लोगों को किया जागरूक। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुज बांदों की अध्यक्षता में निकाली गई। साथ ही लोगों से अपील किया कि मुख्य सड़क के किनारे अपने-अपने वाहनों को खड़ा ना करें। सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। साथ ही लोगों को जागरूक करते हुए किरीबुरू इंस्पेक्टर बमबम कुमार ने कहा कि रथ यात्रा के दिन जहां-तहां गाड़ियों को खड़ा ना करें जिससे लोगों को बाधा न पहुंचे।
साथ लोगों से अपील करते हुए थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि आए दिन रोज की तरह सड़क पर अपनी-अपनी चार चक्का एवं मोटरसाइकिल वाहनों को खड़ा ना करें। यदि ऐसा करते हुए पाया गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई के तहत चालान भी काटा जाएगा।




