जमशेदपुर : एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर में वीर शहीद गणेश हंसदा का शहादत दिवस। करनडीह स्थित एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर में गलवान वीर शहीद गणेश हंसदा की पुण्यतिथि पर नमन किया गया। प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा, डा आर के चौधरी,डा विनय कुमार गुप्ता, समाजसेवी श्री शंकर पाठक, श्री सौरभ वर्मा सहित एन सी सी कैडेट्स ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य एवं एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर के पूर्व एन सी सी लेफ्टिनेंट डा आर के चौधरी ने कहा कि वीर शहीद गणेश हंसदा बहुत ही अनुशासित, ईमानदार, कठिन परिश्रम करनेवाले कैडेट्स थे। वे अपने गांव से सुबह तीन बजे ही एल बी एस एम कॉलेज जमशेदपुर के लिए एन सी सी कार्यक्रम में शामिल होने चले आते थे। उन्हें देश की सेवा करने का जुनून था।गलवान घाटी के झड़प में अगर वे चाहते तो भागकर अपनी जान बचा सकते थे लेकिन उन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर चीनी सैनिकों के साथ लड़ाई की और शहादत हो गए।उनके गांव में उनकी अंत्येष्ठि में राज्य के बड़े बड़े नेता समाजसेवी शामिल हुए।
एन सी कैडेट्स को उनके आदर्श पर चलने की प्रेरणा दी।डा अशोक कुमार झा ने कहा की गणेश हंसदा हमारे महाविद्यालय के लिए एवं राज्य के साथ देश के लिए गौरव हैं। उन्होंने कहा की वीर शहीद गणेश हंसदा के ऊपर एक अच्छी फिल्म भी बनी है जिसमें उसके बड़े भाई ने गणेश हंसदा का मुख्य किरेदार को निभाया है। उन्होंने कैडेट्स को उनसे प्रेरणा लेकर अग्नि वीर योजना एवं सैनिक बहाली में भाग लेकर अपने देश की रक्षा के लिए तैयार होने के लिए प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी एवं व्यवसाय शंकर पाठक ने भी क्रेडिट को संबोधित किया और गणेश संस्था से प्रेरणा लेने की सीख दीकार्यकर्म का संचालन दा विनय कुमार गुप्ता एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री सौरभ वर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल मार्डी, प्रदीप कुमार , रमेश कुमार सोरेन, गोमा हो, दिलीप हंसदा आदि उपस्थित रहे।




