Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविन्दपुर हॉल्ट के पास ट्रेन के चपेट में आने से दो बच्चो सहित एक व्यक्ति की मौत हों गई। बताया जाता है की गोविंदपुर हॉल्ट के डाउन लाइन से सुबह तीन बजे एक मालगाड़ी गुजरी थी। जिसके बाद इनका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है,कि उसी ट्रेन के चपेट में आने से तीनो की मौत हो गई। जिसमे 3 साल की बच्ची और 2 साल का बच्चा है,वहीं पुरुष की उम्र 30 वर्ष है।
रेलवे के द्वारा दी गई सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची गोविंदपुर पुलिस ने आस पास के माध्यम से पहचान करने की कोशिश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शवो की पहचान में जुट गई है।
Advertisement




