
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पोटका प्रखंड के अंतर्गत टांगरसाई गांव में जन्म वितरण प्रणाली द्वारा सही समय पर पूरी राशन नहीं देने के विरोध में ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर दुकानदार के खिलाफ शिकायत दर्ज किया। ग्रामीणों का कहना है कि पहले प्रदीप कुमार दत्त द्वारा ग्रामीणों को राशन देता था, लेकिन किसी न किसी प्रकार का बहाना कर राशन में कटौती कर देता था।जिसकी शिकायत विभाग में करने के बाद 2009 को उसे हटाकर एकता महिला समिति को राशन वितरण के लिए जिम्मेदारी दी गई।लेकिन एक दो महीना देने के बाद उसके द्वारा भी कटौती की जा रही है। स्थिति तब विकराल हो गई जब 2023 सितंबर माह से राशन देने में पूरी तरह से कटौती करने लगे। यहां तक की 2 महीना का पंचिंग करा कर एक महीना का राशन दिया जा रहा है। पूछताछ करने पर समिति के द्वारा कहा जाता है कि उन्हें ही राशन कम मिल रहा है। इस वजह से राशन में कटौती करनी पड़ रही है।
जनवरी माह में राशन पूरी तरह से नहीं दी गई।जबकि बीते मई महीने में भी राशन नहीं दिया गया। ऐसे में ग्रामीणों के बीच भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिसे लेकर ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और समिति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राशन पूर्ण रूप से देने की मांग की।




