
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डांगरडीह सामुदायिक भवन में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. जहां क्षेत्र के तमाम शांति समिति के सदस्यगण बुद्धिजीवी सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था को कायम रखने के साथ ही साथ आपसी भाईचारे के साथ बकरीद पर्व मनाने की थाना प्रभारी ने संबोधित करते हुए अपील. वही क्षेत्र के शांति समिति के सदस्य गणों बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया है कि किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न होती है तो कपाली ओपी पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दे. इस दौरान उपस्थित चांडिल एसडीपीओ ने कपाली क्षेत्र के वासियों को बकरीद पर्व का शुभकामनाएं दिए और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और भाईचारा के साथ मिलकर बकरीद मनाने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्पीड राइडिंग करने वाले नवयुवकों समेत उपद्र करने वाले युवकों को पुलिस की पैनी नजर रहेगी. पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी.
वही कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने क्षेत्र के तमाम लोगों से अपील की है कि अपने नाबालिक बच्चों को मोटरसाइकिल चलाने ना दे. इन सब पर भी परिवार के सदस्यों को ध्यान देने की जरूरत है. शहर में आए दिन सड़क दुर्घटना जैसी घटनाएं हो रही है. सभी को भाईचारे के साथ पर्व मनाते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने की जिम्मेदारी होती है।




