
जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत आम बागान स्थित बी आर एल क्लीनिक में कार्य करने वाली युवती कर्मी के साथ एक युवक द्वारा जबरन कार्यालय में घुसकर धमकी देने के मामले की सात दिन पूर्व लिखित शिकायत साकची थाना में करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से युवती कर्मी का पूरा परिवार दहशत में है। युवती कर्मी की लिखित शिकायत के आधार पर यह बताया गया कि जेमको आजाद बस्ती की रहने वाली युवती कर्मी साकची आम बागान स्थित बी आर एल क्लीनिक में वह कार्यरत है। जिस पर कुछ दिन पूर्व मानगो जाकरनगर के रहने वाले मोहम्मद मुश्फिक कि बुरी नजर उस पर पड़ी जिसके बाद से वह लगातार उसको परेशान करता रहा था। हद तो तब हो गई जब 30 मई को अपने क्लीनिक के नीचे जूस दुकान में अपने अन्य सहेलियों के साथ बैठी हुई थी। तभी वह अंदर घुसा और उसके साथ गलत नीयत से छेड़खानी करने लगा ।लेकिन वहां मौजूद सहेलियो के उसके विरोध करने पर वह वहां से चला गया। इसके बाद वह युवती कर्मी भी अपने क्लीनिक में चल गई। लेकिन कुछ देर बाद ही वह क्लिनिक के अंदर जबरन प्रवेश किया और वहां रखें कुर्सी उठाकर उसे मारने की कोशिश की, जब सफल नहीं हुआ तो वह कुर्सी को वहीं पटक कर तोड़ डाला और धमकी देकर गया कि जल्द ही अन्य लड़कों के साथ उसे अगवा कर लेगा। इसके बाद उसने अपने सहेलियों के साथ साकची थाना पहुंची और युवक के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई। लेकिन 7 दिन बीत जाने के बाद भी साकची थाना के द्वारा उस युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की इस उदासीनता के कारण वह और उसका पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है की कहीं कल किसी प्रकार की अनहोनी ना घट जाए। वही इस पूरे प्रकरण पर अनुसंधान करता से बात की गई तो अनुसंधान करता ने कहा की वरीय अधिकारी मामले को देख रहे हैं। आदेश मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर आरोपी की गिरफ्तार नहीं होने से युवती डरी सहमी हुई है, और पूरा परिवार युवती के दहशत में हैं।




