
जमशेदपुर : गरीबों के लिए केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड से इलाज के लिए दी गई सुविधा के तहत अस्पतालों को राशि प्रदान नहीं किए जाने से जमशेदपुर के अधिकतर डायलिसिस सेंटर सुविधा देने से इंकार कर दिए हैं तो कुछ ने नोटिस सटाकर यह सुविधा बंद करने की जानकारी दे दी है जिसके बाद डायलिसिस करने वाले मरीजों के बीच हड़कंप मच गई इसे लेकर डायलिसिस मरीजों ने उपायुक्त से भेंट कर स्थिति से अवगत कराते हुए समाधान करने की मांग की है बंद के कगार पर पहुंचे साकची हावड़ा ब्रिज स्तिथ साई डायलिसिस सेंटर ने नोटिस सटाकर मरीजों को आगाह किया है कि 9 जून से सरकार की ओर से आयुष्मान कार्ड के द्वारा दी जाने वाली डायलिसिस की सुविधा को बंद किया जा रहा है इसके पीछे केंद्र के प्रोपराइटर अशोक कुमार ने तर्क दिया है कि पिछले कई महीनो से सरकार के द्वारा दी जाने वाले राशि बकाया रह गया है ऐसे में यह केंद्र आयुष्मान कार्ड के माध्यम से अब सुविधा नहीं दे पाएगी केंद्र के द्वारा यह सूचना के बाद दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले कई मरीजों के बीच इलाज कराने की संकट उत्पन्न हो गई है जिसे लेकर सभी मरीज उपायुक्त से गुहार लगाई की जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करें ताकि गरीब अपनी जीवन बचाने के लिए डायलिसिस करा सके।




